सितम्बर 13, 2026 8:58 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत राज्य की एक करोड़ 25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में एक हजार 835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई।

 जून 2023 में शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत पहले पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाते थे। बाद में यह राशि बढ़ाकर एक हजार 250 रुपये और नवंबर 2025 से एक हजार 500 रुपये प्रति माह कर दी गई। इस किस्त के साथ महिलाओं को अब तक 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 225 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 33 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 28 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 17 परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।