नवम्बर 11, 2026 2:06 अपराह्न

printer

भारत और नॉर्वे ने औद्योगिक कचरे के पुनः उपयोग और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त तकनीकी समाधान तलाशे

भारत और नॉर्वे ने औद्योगिक कचरे को उपयोगी संसाधनों में बदलकर सतत निर्माण और चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त तकनीकी समाधान तलाशे हैं। इस पहल पर कल नई दिल्ली में आयोजित भारत-नॉर्वे संवाद में चर्चा हुई। यह संवाद सी.एस.आई.आर., सिनटेफ और नॉर्वे की अनुसंधान परिषद ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। इसका विषय सीमेंट और निर्माण क्षेत्र में कचरे से संसाधन तैयार करना था।

बैठक में निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले मलबे, फ्लाई ऐश, स्टील स्लैग, रेड मड और प्लास्टिक कचरे का सड़क निर्माण तथा अन्य निर्माण सामग्री में उपयोग करने के लिए तकनीक विकसित करने पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर सी.एस.आई.आर.-सी.बी.आर.आई. के निदेशक प्रोफेसर आर. प्रदीप कुमार ने कहा कि औद्योगिक और निर्माण क्षेत्र के कचरे को मूल्यवान संसाधनों में बदलने की आवश्‍कयता पर जोर दिया।

इस पहल का उद्देश्य भारत और नॉर्वे के बीच अनुसंधान सहयोग मजबूत करना, संसाधनों के कुशल उपयोग वाली निर्माण प्रक्रियाओं को बढ़ावा देना और सतत औद्योगिक विकास की दिशा में बदलाव को गति देना है।