मार्च 22, 2026 10:52 पूर्वाह्न

printer

भाजपा ने केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

भाजपा ने केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कोवलम विधानसभा सीट से टी एन सुरेश, पीरुमाडे सीट से वी राथीश, मावेलिक्कारा से अजीमोन, अरुविक्कारा सीट से विवेक गोपन और चावरा सीट से के आर राजेश के नाम शामिल हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया है।

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा और मतगणना 4 मई को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला