फ़रवरी 13, 2026 12:42 अपराह्न

printer

बेंगलुरु ग्रामीण जिले में सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत

बेंगलुरु ग्रामीण जिले में होसकोटे तालुक के एम सत्यवारा गांव के पास सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। होसकोटे-डाबास्पेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार, मोटरसाइकिल और एक कैंटर ट्रक के आपस में टकराने से यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि कोलार से देवनहल्ली की ओर जा रही कार ने पहले एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर चालक के नियंत्रण खो देने के बाद कार एक ट्रक से टकरा गई।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक लाभू राम ने बताया कि कार में सवार छह लोगों और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। छह मृतकों की पहचान कर ली गई है और सातवें की पहचान की जा रही है।