मई 19, 2026 10:07 अपराह्न

printer

पीएम मोदी की इटली यात्रा भारतीय समुदाय के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का एक महत्‍वपूर्ण अवसर: राजदूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा से पहले वहां भारत की राजदूत वाणी सर्राजू राव ने कहा कि यह यात्रा इटली में भारतीय समुदाय के कल्याण और गतिशीलता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का एक महत्‍वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। आने वाले सालों में भारत और इटली के बीच प्रतिभा आदान-प्रदान, नवाचार और गतिशीलता के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि 2023 में दोनों देशों के बीच प्रवासन और आवाजाही के बारे में पहले ही समझौता लागू है और भारत तथा इटली के बीच आवागमन को आसान बनाने में मदद कर रहा है। सुश्री राव ने उम्मीद जताई कि इटली में भारतीय छात्रों की संख्या के साथ-साथ शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं की संख्या भी आने वाले सालों में बढ़ने की संभावना है, जो शैक्षिक और शोध जगत में बढ़ते सहयोग को दिखाता है।

द्विपक्षीय जुड़ाव के बारे में सुश्री राव ने ज़ोर देकर कहा कि इस यात्रा से भारत-इटली संबंधों के और मज़बूत होने और रणनीतिक तथा लोगों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।