पश्चिम बंगाल में आज दुर्गा पूजा का महाअष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। आज सुबह अष्टमी पूजा संपन्न हुई। इसके बाद अंजलि और संधि पूजा हुई। आज मां दुर्गा की पूजा मां महागौरी के रूप में की जा रही है। कन्या पूजन आज का विशेष अनुष्ठान है। कन्या पूजन बेलूर मठ और रामकृष्ण मठ तथा मिशन की अन्य शाखाओं, अन्य हिंदू मठों और कुछ सामुदायिक पूजा पंडालों और पारिवारिक पूजाओं में संपन्न हो रहा है। श्रुद्धलु मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पूजा पंडालों में उमड़ रहे हैं।
पश्चिम बंगाल सरकार ने पिछले शनिवार को कोलकाता के चोरबागान भगदड़ की घटना के बाद भीड़ प्रबंधन के लिए राज्य के सभी पूजा पंडालों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। चोरबागान घटना के सात आरोपियों को कल दस दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।