सितम्बर 19, 2026 4:11 अपराह्न

printer

पंजाब: पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को हिरासत में लिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू को आज पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे लुधियाना में पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी गेट के पास उस समय विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का काफिला उस क्षेत्र से गुजर रहा था।

श्री बिट्टू ने पत्रकारों बताया कि भाजपा पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाती रहेगी और जब भी ज़रूरत होगी, मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और कार्यालयों के बाहर शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि यह पंजाब सरकार के लिए स्‍पष्‍ट संदेश है कि पुलिस की कार्रवाई से राजनीतिक विरोध को दबाया नहीं जा सकता।

आकाशवाणी संवाददाता ने खबर दी है कि कल जब श्री बिट्टू पंजाब प्रदेश भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल होने के लिए पठानकोट जा रहे थे, तो बटाला के पास कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर अंडे फेंके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला