नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने संबंधित अधिकारियों को पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी, पूर्व विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा को गिरफ्तार न करने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार, देउबा दंपति विदेश में रह रहे हैं। काठमांडू जिला न्यायालय ने 6 अप्रैल को देउबा दंपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले के साथ ही जिला न्यायालय का आदेश स्वतः ही रद्द हो गया है।
News On AIR | मई 26, 2026 9:38 अपराह्न
नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने शेर बहादुर देउबा और आरजू राणा देउबा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई