नाइजीरिया सेना ने कहा कि पूर्वोत्तर बोर्नो राज्य में अमरीका की सेना के साथ संयुक्त अभियान में इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े 20 से अधिक आतंकवादी मारे गए। मेतेले में चलाए गए इस अभियान के कुछ ही दिन बाद इस्लामिक स्टेट पश्चिम अफ्रीका प्रांत के उपनेता अबू बक्र अल-मैनुकी की हत्या हुई, जो नाइजीरिया और अमरीका के बीच गहरे सैन्य सहयोग का संकेत है। नाइजीरिया सेना के प्रवक्ता समाइला उबा ने कहा कि आतंकवादी नेटवर्क को नष्ट करने, आतंकवादियों को युद्धक्षेत्र से खदेड़ने और विद्रोहियों को नाइजीरिया के भीतर सुरक्षित ठिकाने खोजने से रोकने के लिए अमरीका सेना के साथ समन्वित प्रयास जारी हैं।
अमरीकी सेना ने पुष्टि की कि नाइजर और चाड की सीमाओं के पास किए गए हमलों के दौरान कोई भी अमरीका या नाइजीरियाई कर्मी घायल नहीं हुआ।