दिल्ली सरकार ने कल होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास जिला प्रशासन की ओर से विशेष कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं जहां अभिभावकों के बैठने व विश्राम की व्यवस्था के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, शिकंजी, ओआरएस, चाय और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के बाहर ही छात्रों और उनके परिजनों के लिए प्रतीक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि परीक्षा के दिन किसी भी परिवार को परिवहन, गर्मी या प्रतीक्षा से जुड़ी परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि नीट अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली परिवहन निगम बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है।
News On AIR | जून 20, 2026 8:38 अपराह्न
दिल्ली सरकार ने कल होने वाली नीट प्रवेश परीक्षा के लिए विशेष तैयारियां की