दिल्ली यातायात पुलिस ने कल राजघाट पर विशेष यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है। पुलिस ने बताया है कि कल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जरूरत के अनुसार आस-पास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जा सकते है। पुलिस के अनुसार शांति वन चौक से आई.पी. फ्लाईओवर, दिल्ली गेट से एनएस मार्ग, राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास, आईटीओ चौक से दिल्ली गेट और गुरु नानक चौक से दिल्ली गेट पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
यातायात पुलिस ने यात्रियों से आस्था कुंज पार्क, नेहरू प्लेस और आसपास की सड़कों की ओर अनावश्यक यात्रा करने से बचने को कहा है। इसके अलावा यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के पास सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग से बचने की सलाह दी है। साथ ही यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने, अतिरिक्त समय लेकर चलने और यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई है।