त्रिपुरा में, नीति आयोग के सदस्य डॉ. जोरम अनिया ने आज गोमती जिले के अथारोभोला में गरिया अकादमी मॉडल स्कूल का दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष रामपदा जमातिया ने उनका स्वागत किया।
दौरे के दौरान स्कूल की शिक्षा व्यवस्था, बुनियादी ढांचे, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा हुई। डॉ. अनिया ने जमातिया होडा समुदाय की संस्कृति, परंपराओं और विरासत के बारे में भी जानकारी ली।