अक्टूबर 30, 2025 11:36 पूर्वाह्न

printer

डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के डिपार्टमेंट ऑफ़ वॉर को चीन और रूस के बराबर परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीका के रक्षा विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ़ वॉर) को चीन और रूस के बराबर परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में ट्रंप ने कहा कि दूसरे देशों के परीक्षण की वजह से उन्होंने अमरीका के परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है।

   

राष्‍ट्रपति ट्रंप का यह फैसला, रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस प्रतिक्रिया के बाद आया कि रूस ने अपनी न्यूक्लियर-कैपेबल ब्यूरवेस्टनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जिसे क्रेमलिन ने देश की राष्‍ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने की कोशिशों का हिस्सा बताया।

   

अमरीका का आखिरी परमाणु परीक्षण, 23 सितंबर 1992 को किया गया था। तब राष्‍ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश ने उसी उसी वर्ष भूमिगत परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की थी।