पूंछ जिले की मंडी तहसील में बाबा श्री बुढा अमरनाथ मंदिर की 12 दिवसीय वार्षिक यात्रा आज शुरू हो रही है। यह यात्रा 28 अगस्त, रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी। अधिकारियों ने राजौरी, पूंछ और अन्य मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। यह हिंदू तीर्थयात्रा हर साल मानसून के श्रावण महीने में मंडी तहसील के राजपुरा गांव में स्थित भगवान शिव को समर्पित प्राचीन मंदिर में आयोजित की जाती है।
News On AIR | अगस्त 17, 2026 9:12 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर में बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा आज से शुरू