मई 25, 2026 2:01 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां ज़िलों में तीन जगहों पर एनआईए ने ली तलाशी

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां ज़िलों में तीन जगहों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि शोपियां के इमाम साहिब इलाके में दारुल उलूम सिराजुल उलूम में छापे मारे गए। इस संस्था को पिछले महीने एक गैर-कानूनी संस्था घोषित किया गया था। शोपियां के मोलू चित्रगाम इलाके में जमात-ए-इस्लामी के पूर्व प्रमुख शाहज़ादा औरंगज़ेब के घर पर भी तलाशी ली गई, और श्रीनगर के लाल बाज़ार इलाके में लड़कियों के एक धार्मिक स्कूल, जामियात उल बनात में भी तलाशी हुई।
पूल