मई 16, 2026 12:22 अपराह्न

printer

गृह मंत्रालय ने त्रिपुरा में अतिरिक्त ‘इंडिया रिज़र्व बटालियन’ के गठन को मंज़ूरी दी  

त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए गृह मंत्रालय ने एक अतिरिक्त ‘इंडिया रिज़र्व बटालियन’ के गठन को मंज़ूरी दे दी है।

केंद्र सरकार ने इसके गठन के लिए 50 करोड़ रुपये का एकमुश्त वित्तीय अनुदान और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये तक की राशि मंज़ूर की है।

यह बटालियन साजो-सामान और तैनाती के लिए मानक संघीय प्रोटोकॉल का पालन करेगी,  उग्रवाद-रोधी अभियानों और सीमा सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी।

इसके साथ ही आवश्‍यकता पडने पर इन कर्मियों को देशभर में कहीं भी तैनात करने का अधिकार केंद्र के पास रहेगा। मुख्यमंत्री माणिक साह ने आशा कार्यकर्ताओं के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।