जनवरी 17, 2026 7:38 पूर्वाह्न

printer

गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा

गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। कल नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह समारोह आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत को एक अनूठी श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।