केंद्र सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत, केरल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रबर बोर्ड की अगुवाई में, कोट्टायम में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
अलाप्पुझा बीच और उसके आस-पास के इलाकों में लोगों की सक्रिय भागीदारी के साथ एक बड़ा सफाई अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से मरीन प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी, अर्थुंकल कोस्टल पुलिस, अलाप्पुझा टूरिज्म पुलिस, अलाप्पुझा नगर पालिका और स्थानीय बीच वेंडर्स ने किया था।
वहीं, ऑल इंडिया रेडियो तिरुवनंतपुरम स्टेशन पर, स्टेशन हेड ए.जी. बैजू और हेड ऑफ़ न्यूज़ लेमी जी. नायर ने अभियान के तहत आयोजित सफाई अभियान का नेतृत्व किया।
इसके साथ ही, केरलम् को पूरी तरह स्वच्छ और कचरा मुक्त बनाने के लिए पांच वर्ष का व्यापक अभियान ‘निर्मलम – पुथुयुग सुचित्व केरलम’ शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एर्नाकुलम में इस अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का लक्ष्य 30 मार्च 2031 तक केरलम को पूरी तरह कचरा मुक्त राज्य बनाना है।