सितम्बर 5, 2026 11:06 पूर्वाह्न

printer

केरलम: त्रिशुर जिले में भीषण सड़क दुर्घटना में 8 की मौत

केरलम के त्रिशुर जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा कल रात कैपामंगलम के पनाम्बिक्कुन्नू में हुआ। युवकों की कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। माना जा रहा है कि कार सवार सभी युवक तमिलनाडु के छात्र थे। स्थानीय लोगों, दमकल कर्मियों और पुलिस द्वारा चलाए गए बचाव अभियान में युवकों को कार से निकाला गया। उनके शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन का पंजीकरण तमिलनाडु का था। यह कार गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर जा रही थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला