सितम्बर 14, 2026 12:55 अपराह्न

printer

उज्जैन में पीएम मोदी के जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार से सेवा संकल्प अभियान शुरू होगा। इसके तहत शाम को क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक में दीपोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें 25 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण का संदेश देना है।

प्रशासन ने कहा कि यह जीरो वेस्ट आयोजन होगा। स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए हर क्षेत्र में अधिकारियों की तैनाती की गई है।