राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के माध्यम से इम्फाल-दिमापुर-गुवाहाटी मार्ग पर सार्वजनिक परिवहन की बहाली दूसरे दिन भी सुचारू रूप से जारी रही। आज चार बसों और छह विंगर वाहनों के बेड़े में 200 से अधिक यात्री इम्फाल से रवाना हुए।
वाहन आज सुबह लगभग 10 बजे इम्फाल के खुमान लम्पक स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल से रवाना हुए। कल पहली यात्रा पर निकले 125 यात्री आज सुबह गुवाहाटी सुरक्षित पहुंच गए।