जुलाई 7, 2025 7:29 अपराह्न

printer

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत ने वर्ष 2030 तक 300 बिलियन जैव अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत ने वर्ष 2030 तक 300 बिलियन जैव अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि देश की जैव प्रौद्योगिकी व्‍यवस्‍था ने एक दशक में तेजी से प्रगति की है और 50 स्टार्टअप से बढ़कर अब लगभग 11 हजार हो गए हैं। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी में युवा प्रतिभाओं के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों को आसानी से उनकी रुचि के विषयों का अध्‍ययन करने में सहायता करेगी।