नवम्बर 13, 2024 11:01 पूर्वाह्न

printer

राज्य में साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस के ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में साइबर अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस के ढांचे को मजबूत बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कल राज्य साइबर पुलिस हेडक्वार्टर भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने साइबर क्राइम विशेषकर डिजिटल अरेस्ट के बढते मामलों पर जानकारी ली और साइबर पुलिस को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाया जा सके, इसके लिए पुलिस प्रशासन को जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला