May 31, 2026 10:03 AM

views 124

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 134वीं कड़ी होगी।    कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, न्यूज़ ऑन एआईआर वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका स...

May 31, 2026 8:11 AM

views 75

बैडमिंटन: सिंगापुर ओपन के पुरुष युगल फाइनल में आज सात्विक-चिराग के पास खिताब जीतने का मौका

सिंगापुर ओपन बैडमिंटन चैम्पिनशिप के पुरुष युगल फाइनल में आज सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनेशिया के मोहम्‍मद शोहिबुल फिक्री और फजर अलफियान से होगा। भारतीय जोड़ी ने मई 2024 में थाईलैंड ओपन के बाद से कोई खिताब नहीं जीता है।   भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में दक्षिण...

May 31, 2026 7:55 AM

views 65

सरकार ने कल से शुरू हो रहे पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात शुल्क में संशोधन किया

केंद्र सरकार ने कल से शुरू हो रहे पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन के निर्यात शुल्क में संशोधन किया है। यह कदम पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न अनिश्चितताओं के बीच घरेलू स्‍तर पर पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

May 31, 2026 7:52 AM

views 1.1K

मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई

केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में बुधवार तक तेज बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने ओडिशा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी कल तक तेज वर्षा की आशंका प्रकट की है। पूर्वी राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में कुछ स्थानों पर आज बारिश के साथ ब...

May 31, 2026 7:46 AM

views 30

दिल्‍ली पुलिस ने आईएसआई और मुम्बई अंडरवर्ल्‍ड के लिए काम कर रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने पाकिस्‍तान की आई.एस.आई. और मुम्बई अंडरवर्ल्‍ड नेटवर्क के लिए काम कर रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्‍पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्‍त अनिल शुक्‍ला ने संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि इन आरोपियों को दिल्‍ली में महत्‍वपूर्ण ठिकानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले का काम...

May 31, 2026 7:28 AM

views 41

सरकार ने कपास आयात पर सीमा शुल्‍क से 31 अक्टूबर तक अस्‍थायी छूट दी

सरकार ने पहली जून से 31 अक्टूबर तक कपास आयात पर सीमा शुल्‍क से अस्‍थायी छूट देने का फैसला किया है। वस्‍त्र मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह फैसला कपास किसानों और समूची कपास मूल्‍य श्रृंखला के हित में किया गया है। कपास के ऑफ सीजन के दौरान इस उपाय से वस्‍त्र उद्योग के लिए पर्याप्‍त मात्रा में कपास उप...

May 31, 2026 7:20 AM

views 48

केन्‍द्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने आईजीआई हवाई अड्डे के स्काई कास्‍ट सिस्‍टम की प्रशंसा की

केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नई दिल्‍ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर स्‍काई कास्‍ट सिस्‍टम के आरम्‍भ होने की प्रशंसा की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री नायडू ने कहा कि स्‍काई कास्‍ट जैसी उन्‍नत मौसम निगरानी प्रणालियों से कोहरे और विक्षोभ जैसे अन्‍य व्‍य...

May 31, 2026 7:12 AM

views 96

मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयोग के वकीलों के साथ बैठक की

निर्वाचन आयोग ने अपने कानूनी ढांचे को और मजबूत करने के लिए कल नई दिल्‍ली में अपने वकीलों के साथ बैठक की। बैठक का उद्घाटन करते हुए मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि निष्‍पक्ष मतदाता सूचियों से ही निष्‍पक्ष चुनाव होते हैं। उन्‍होंने मतदाता सूचियों के प्रबंधन में सैनिकों की तरह कार्य करने वा...

May 31, 2026 6:30 AM

views 1.6K

महिला क्रिकेट: दूसरे टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच में इंग्‍लैंड ने भारत को 26 रन से हराया

मेजबान इंग्‍लैंड ने दूसरे टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत की महिला टीम को 26 रन से हरा दिया। कल रात ब्रिस्‍टल में इंग्‍लैंड ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। भारत की स्पिनर श्री चरणी ने तीन विकेट लिए।    भारत की टीम नौ विकेट पर केवल 142 रन ही बना सकी। इंग्‍लैंड के लिए चार्...

May 31, 2026 8:30 AM

views 1.7K

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने पाकिस्तानी नौसेना को बंदरगाहों में दुबके रहने को किया था मजबूर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरी पाकिस्‍तानी नौसेना को उसके बंदरगाहों तक ही सीमित रहने के लिए विवश कर दिया था। लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका के उद्घाटन समारोह में रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्‍तान पर दबाव बनाने में नौसेना ने महत...