मई 31, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

दिल्‍ली पुलिस ने आईएसआई और मुम्बई अंडरवर्ल्‍ड के लिए काम कर रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया

दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने पाकिस्‍तान की आई.एस.आई. और मुम्बई अंडरवर्ल्‍ड नेटवर्क के लिए काम कर रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्‍पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्‍त अनिल शुक्‍ला ने संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि इन आरोपियों को दिल्‍ली में महत्‍वपूर्ण ठिकानों और सुरक्षाकर्मियों पर हमले का काम सौंपा गया था। उनके पास से हथियार और विस्‍फोटक बरामद किए गए हैं। श्री शुक्‍ला ने बताया कि ये सीमापार बैठे अपराधियों के निर्देश पर काम कर रहे थे और इन्‍हें दिल्‍ली व महाराष्‍ट्र से गिरफ्तार किया गया है।