मई 31, 2026 7:20 पूर्वाह्न

printer

केन्‍द्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने आईजीआई हवाई अड्डे के स्काई कास्‍ट सिस्‍टम की प्रशंसा की

केन्‍द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नई दिल्‍ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर स्‍काई कास्‍ट सिस्‍टम के आरम्‍भ होने की प्रशंसा की है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री नायडू ने कहा कि स्‍काई कास्‍ट जैसी उन्‍नत मौसम निगरानी प्रणालियों से कोहरे और विक्षोभ जैसे अन्‍य व्‍यवधान के दौरान उड़ानों के संचालन में महत्‍वपूर्ण सुधार हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि जैसे-जैसे देश के और हवाई अड्डों तक इस प्रौद्योगिकी का विस्‍तार किया जाएगा यात्रियों के लिए सुरक्षा और यात्रा अनुभव और मजबूत होगा। श्री नायडू ने इस बात पर बल दिया कि यह कदम समग्र सरकार के दृष्टिकोण का उदाहरण है जहां विज्ञान, प्रौद्योगिकी और विमानन क्षेत्र नागरिकों को बेहतर परिणाम उपलब्‍ध कराने के लिए एक मंच पर आते हैं।