निर्वाचन आयोग ने अपने कानूनी ढांचे को और मजबूत करने के लिए कल नई दिल्ली में अपने वकीलों के साथ बैठक की। बैठक का उद्घाटन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि निष्पक्ष मतदाता सूचियों से ही निष्पक्ष चुनाव होते हैं। उन्होंने मतदाता सूचियों के प्रबंधन में सैनिकों की तरह कार्य करने वाले बूथ स्तर के अधिकारियों और एजेंटों की प्रशंसा की। श्री कुमार ने कहा कि असम, केरलम, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान उच्च स्तर की स्पर्धा देखी गई। उन्होंने देश की अदालतों में निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व करने के लिए वकीलों के समर्पित प्रयासों की भी सराहना की।
इस बैठक में सर्वोच्च न्यायालय और देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों के साथ आयोग के मुख्य चुनाव अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।