सरकार ने पहली जून से 31 अक्टूबर तक कपास आयात पर सीमा शुल्क से अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। वस्त्र मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार यह फैसला कपास किसानों और समूची कपास मूल्य श्रृंखला के हित में किया गया है। कपास के ऑफ सीजन के दौरान इस उपाय से वस्त्र उद्योग के लिए पर्याप्त मात्रा में कपास उपलब्ध रहेगी। इससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सहायता मिलेगी, लागत कम होगी और भारतीय वस्त्र बाजार की स्पर्धा मजबूत होगी।
वस्त्र मंत्रालय ने कहा है कि इस उपाय से किसानों के हितों की सुरक्षा होगी और बाजार स्थिरता सुनिश्चित होगी।