मई 31, 2026 10:03 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों से विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 134वीं कड़ी होगी। 
 
कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, न्यूज़ ऑन एआईआर वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एआईआर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण न्यूज़ ऑन एआईआर, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से प्रादेशिक भाषाओं में भी कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।