September 11, 2023 8:15 PM

views 39

हापुड के जिला पंचायत कार्यालय में “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत सम्मानित सदस्यों द्वारा घर-घर से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई

हापुड के जिला पंचायत कार्यालय में “मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत सम्मानित सदस्यों द्वारा घर-घर से मिट्टी कलश में एकत्रित की गई। देश के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले करोड़ों वीर और वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।

September 11, 2023 8:14 PM

views 29

लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित होगा

लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस महीने इसकी आधारशिला रखी जाने की संभावना है। भारतीय नौसेना के रिटायर युद्धपोत आईएनएस गोमती पर स्थापित मिसाइल, टारपीडो और कैनन समेत अन्य उपकरणों को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शि...

September 11, 2023 8:12 PM

views 33

डॉ. आशीष कुमार गोयल ने उपकरण में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष सजगता बरतने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देश दिए है कि प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए हर विद्युत उपकरण में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी विशेष सजगता बरतें। आज लखनऊ के शक्ति भवन में बिजली आपूर्ति के संबंध में समीक्षा करते हुए कारपोरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि मौसम के चलते बिजल...

September 11, 2023 8:05 PM

views 61

नई दिल्‍ली घोषणा पत्र ने समान और सतत शिक्षा के लिए विश्‍व की प्रतिबद्धता की पुष्टि की: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि नई दिल्‍ली घोषणा पत्र ने समान और सतत शिक्षा के लिए विश्‍व की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। श्री प्रधान ने कहा कि आम सहमति और सहयोग पर आधारित वैश्विक व्यवस्था को बदलने के लिए भारत की जी-20 की अध्‍यक्षता की सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नर...

September 11, 2023 8:05 PM

views 42

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित लौह शिल्प कार्यशाला राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में हुई शुरू

छत्तीसगढ़ आदिवासी लोककला अकादमी के तत्वावधान में आयोजित लौह शिल्प कार्यशाला आज से राजधानी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में शुरू हो गई है। लौह शिल्प को घड़वा कला के नाम से भी जाना जाता है। आदिवासी लोककला अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने बताया कि इक्कीस सितंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में बस्तर...

September 11, 2023 8:00 PM

views 32

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना

छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग में कल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी चेतावनी दी है।

September 11, 2023 7:59 PM

views 50

दिल्ली सरकार ने सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण, ऑनलाइन- ऑफलाइन बिक्री और पटाखों के जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी के मौसम में होने वायु प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार ने सभी तरह के पटाखों के निर्माण, भंडारण, ऑनलाइन- ऑफलाइन बिक्री और पटाखों के जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज सरकार के सभी विभागों को निर्देश ...

September 11, 2023 7:56 PM

views 39

शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को कार्य दिवस के स्थान पर मासिक 50 हजार रुपये दिए जायेंगे–पंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

अतिथि विद्वानों एवं अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज घोषणा की कि शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को कार्य दिवस के स्थान पर मासिक 50 हजार रुपये दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि अतिथि प्रवक्ताओं को भी 20 हजार रुपये मासिक मिलेंगे। इसके अल...

September 11, 2023 7:51 PM

views 44

वन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा में शहीद होने वाले वन विभाग के कर्मचारियों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की जाएगी

वन और वन्य-प्राणियों की सुरक्षा में शहीद होने वाले वन विभाग के कर्मचारियों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए की जाएगी। वन विभाग के अमले को 5 हजार रुपए वर्दी भत्ता और 1000 रुपए का पौष्टिक आहार भत्ता भी दिया जाएगा। वन विभाग के महावत, कटर जैसे अल्प वेतन भोगी और अनियम...

September 11, 2023 7:50 PM

views 63

दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के दंगों में पुलबंगश क्षेत्र में हुई हत्याओं से संबंधित मामले को आगे की कार्रवाई के लिए जिला न्यायाधीश को भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने 1984 के दंगों के दौरान पुलबंगश क्षेत्र में हुई हत्याओं से संबंधित मामले को आगे की कार्रवाई के लिए जिला न्यायाधीश को भेज दिया है। इस मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर आरोपी हैं। अवर मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने यह मामला जिला न्‍यायाधीश को भेज दिया है ताकि...