September 16, 2023 4:34 PM

views 34

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागड़ के लिन्ठ्यूरा में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत स्थापित औषधालय का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पिथौरागड़ के लिन्ठ्यूरा स्थित बीएसएनएल भवन में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत स्थापित औषधालय का उद्घाटन किया। चिकित्सक डॉक्टर अशोक दीवान ने बताया कि इस औषालय से कर्मचारी राज्य बीमा योजना में पंजीकृत श्रमिकों को निःशुल्क दवा दी जाएगी।

September 16, 2023 4:33 PM

views 27

पिथौरागढ़ जिले में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया

पिथौरागढ़ जिले के मोस्टमानू स्थित मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सशस्त्र सीमा बल व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौ...

September 16, 2023 4:25 PM

views 38

राज्य में नीतीश-लालू के नेतृत्व वाली सरकार तुष्टिकरण की नीति के तहत काम कर रही है– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि राज्य में नीतीश-लालू के नेतृत्व वाली सरकार तुष्टिकरण की नीति के तहत काम कर रही है। हाल में बिहार के सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टियां रद्द करने के मुद्दे पर श्री शाह ने कहा कि इससे बिहार के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्हों...

September 16, 2023 3:55 PM

views 43

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत आयोजित बैठक हुई

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत आयोजित बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हाल ही...

September 16, 2023 3:51 PM

views 25

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की

लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट की। विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री से अपने निर्वाचन क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 1 केंद्रीय विद्यालय ...

September 16, 2023 3:48 PM

views 34

मंडी जनपद में सायर का त्योहार रविवार को जिलेभर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा

मंडी जनपद में सायर का त्योहार रविवार को जिलेभर में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए पूरे जनपद में सायर को मनाने की तैयारियों जोरों पर हैं। बड़ी संख्या में लोग अखरोट और सायर ( धान, तिल, कोठा, गलगल आदि के पौधों) की खरीदारी कर रहे हैं। सायर पर्व हर वर्ष भाद्रपद के समाप्त होने और माह आश्विन ...

September 16, 2023 3:44 PM

views 25

धनबाद से डेहरी ऑन सोन के बीच चलने वाली इंटरसिटी को सासाराम तक विस्तार मिला

धनबाद से डेहरी ऑन सोन के बीच चलने वाली इंटरसिटी को सासाराम तक विस्तार मिल गया है। 15 सितंबर से यह ट्रेन सासाराम तक चल रही है। इसके साथ ही ट्रेन के समय में आंशिक बदलाव भी हुआ है। अब यह ट्रेन डेहरी ऑन सोन लगभग 1 घंटे पहले पहुंचेगी। वापसी में सासाराम से धनबाद आनेवाली ट्रेन डेहरी ऑन सोन से धनबाद तक अपने...

September 16, 2023 3:43 PM

views 35

उपायुक्त वरुण रंजन ने 7 साल पुराने मामले में भू-अर्जन कार्यालय को 1 सप्ताह के अंदर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया

धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन ने राजगंज में जमीन अधिग्रहण से जुड़े 7 साल पुराने मामले में भू-अर्जन कार्यालय को 1 सप्ताह के अंदर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया है। राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर मौजा में रहनेवाले रैयत ने उपायुक्त से शिकायत की थी कि वर्ष 2016 में एनएच-2 के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण क...

September 16, 2023 3:41 PM

views 30

राज्यभर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

राज्यभर में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। राज्यभर में कल डेंगू के 333 मरीज मिले। जांच में 36 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं चिकनगुनिया के भी 134 संदिग्ध मरीज मिले है। इनमें 79 मरीजों ने जांच कराई, जिनमें 12 में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची के हैं। उधर धनबाद जिले...

September 16, 2023 3:38 PM

views 36

सैनिक स्कूल तिलैया का 60वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रुप में मनाया जा रहा है

देश के सबसे बड़े और राज्य के एक मात्र सैनिक स्कूल तिलैया का आज 60वां स्थापना दिवस हीरक जयंती के रुप में मनाया जा रहा है। हीरक जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने किया। कार्यक्रम के समापन समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। सैनिक स्कूल तिलै...