September 15, 2023 5:40 PM

views 47

हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं को तत्‍काल प्रभाव से कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया है

हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाओं को तत्‍काल प्रभाव से कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया है। सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि जिले में साम्‍प्रदायिक तनाव को देखते हुए शांति बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया गया है। उन्‍होंने कहा कि सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर अफवाह रोकने...

September 15, 2023 5:38 PM

views 32

रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक देवघर तक ही जाएगी

दुमका में इंटरलॉकिंग के कारण रांची-दुमका बाबाधाम इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 18 सितंबर तक दुमका की जगह देवघर तक ही जाएगी, और 19 सितंबर को देवघर से ही लौटेगी। रांची-गोड्डा-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 17 सितंबर तक देवघर तक ही चलेगी।

September 15, 2023 5:32 PM

views 25

सिमडेगा: 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला आया सामने

सिमडेगा के ठेठईटांगर प्रखंड में 12 महिलाओं द्वारा अपने पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दिया है। ये महिलाएं स्वयं को एकल महिला अर्थात विधवा बताकर पेंशन ले रही थीं। पंचायत में 9 सितंबर को आयोजित जा...

September 15, 2023 5:32 PM

views 48

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोश हशानाह के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और दुनिया भर के यहूदी समुदाय के लोगों को बधाई दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोश हशानाह के अवसर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू और दुनिया भर के यहूदी समुदाय के लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि नव वर्ष सबके जीवन में अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य, शांति और समृद्धि लायेगा।

September 15, 2023 5:29 PM

views 23

गिरीडीह: कारीगरों ने विश्वकर्मा योजना को लेकर जतायी खुशी, कहा – हमें अब पूंजीपतियों और महाजनों से कर्ज लेना नहीं पड़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत करेंगे। पीएम विश्वकर्मा योजना से राज्य के कई जिलों के कारीगर उम्मीद लगाए हैं। खूंटी जिले के कुम्हारों, कर्मकारों, और शिल्पकारों ने बताया कि बैंक से लोन मिलने पर वे आधुनिक यंत्रों की खरीददारी कर सकेंगे। इससे कार्य की गुणवत्ता...

September 15, 2023 5:22 PM

views 36

रांची: स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने के लिए बायोचार सेमिनार का किया आयोजन

स्टील आथोरिटी ऑफ इंडिया के ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने हेतु आयोजित बायोचार सेमिनार का स्टील मंत्रालय के सचिव नागेन्द्र नाथ सिन्हा ने उद्घाटन किया। श्री सिन्हा ने कहा कि इस क्षेत्र के जनजातीय समुदाय जैसे लोहरा, असुर सदियों से कोयला के उपयोग से स्टील बनाना जानते थे, यह स्थानीय मगध, आदि राजाओं के मजबूती ...

September 15, 2023 5:17 PM

views 42

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में हुए शामिल

राज्य के कई प्रखंडों में भाजपा सांसद और विधायक 'मेरी माटी,मेरा देश' कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची के सांसद संजय सेठ ने हेहल क्षेत्र में मिट्टी संग्रह किया। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने सदर प्रखंड के ग्राम सलगावां में मिट्टी संग्रह अभियान चलाया। सभी अपने कार्यकर्ताओं के साथ कलश लेकर गां...

September 15, 2023 5:13 PM

views 27

गोवा में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में धनबाद के दो खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

गोवा में होने वाले 37वें नेशनल गेम्स में धनबाद के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि धनबाद जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की दो खिलाड़ी अंजू दत्ता और दीपशिखा दान गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में आर्टिस्टिक योगासन इवेंट में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्...

September 15, 2023 5:09 PM

views 24

रामगढ़: केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण के तहत की  रामगढ़ जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं द्वारा पोषण पर चर्चा, और पोषण रंगोली सहित अन्य कार्यक्रमों के मा...

September 15, 2023 5:06 PM

views 58

संस्‍कृति मंत्रालय 84 कलाकारों को कल नई दिल्‍ली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार प्रदान करेगा

संस्‍कृति मंत्रालय 84 कलाकारों को कल नई दिल्‍ली में संगीत नाटक अकादमी पुरस्‍कार प्रदान करेगा। ये पुरस्‍कार 75 वर्ष से अधिक आयु के देश भर के ऐसे कलाकारों को प्रदान किये जायेंगे जिन्‍हें अब तक राष्‍ट्रीय स्‍तर का कोई सम्‍मान प्राप्‍त नहीं हुआ है। संगीत नाटक अकादमी ने कहा है कि इन कलाकारों का चयन भारत ...