September 20, 2023 8:54 PM

views 43

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- महिला आरक्षण विधेयक से महिलाओं के नेतृत्व में विकास यात्रा शुरू होगी

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर आज चर्चा हुई। विधेयक में लोकसभा और राज्‍य विधानसभाओें में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रावधान है। संविधान (128वां) संशोधन विधेयक-2023 कल नये संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के पहले दिन पेश किया गया था। प्रस्‍तावित कानून को नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

September 20, 2023 8:52 PM

views 28

राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है–राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि राज्य में कृषि से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सब्जियों, मसालों, औषधीय पौधों, सुगंधित चावल आदि की जैविक खेती की राज्य में पूरी संभावना है। श्री राधाकृष्णन आज रांची के नामकुम स्थित भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस...

September 20, 2023 8:49 PM

views 28

झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज जमशेदपुर ने गोड्डा को 5-0 से पराजित किया

गढ़वा जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में आज जमशेदपुर ने गोड्डा को 5-0 से पराजित कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेयजल और स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया।

September 20, 2023 8:47 PM

views 27

राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है–पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। श्री आज गुमला जिले के सिसई प्रखंड में आयोजित संकल्प यात्रा के दौरान 1 जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल एक क्रांतिकारी कदम है। 

September 20, 2023 8:46 PM

views 24

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के 2 दारोगा निलंबित

भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ के 1 मामले में रामगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक पियूष पांडेय ने 2 दारोगा को निलंबित कर दिया है। इनमें बासल थाना प्रभारी विकास आर्यन और रामगढ़ थाना के दारोगा श्याम नंदन सिंह शामिल हैं। 2 दिन पहले ये दोनों 1 सरकारी जमीन पर अवैध कब्ज़ा करने की नियत से घटनास्थल पर पाए गए थे।

September 20, 2023 8:44 PM

views 25

खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है– हिमांशु शेखर चौधरी

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित कराने में मुखिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री चौधरी आज पाकुड़ जिले के डायट भवन में संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में यदि मुखिया जागरूक हों तो किसी...

September 20, 2023 8:41 PM

views 24

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया

लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में आज से 100 दिनों का विशेष जागरूकता शिविर शुरु किया गया। इसके तहत जिले के हर गांव में महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों, वृद्धों और अनुसूचित जनजाति के लोगों के बीच विभिन्न कानूनों के बारे में और सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी जाएगी।

September 20, 2023 8:40 PM

views 28

बागपत के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सचिवालय में स्थित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत बागपत के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कासिमपुर खेड़ी गांव में ग्राम पंचायत सचिवालय में स्थित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इस दौरान गांव में अमृत कलश यात्रा भव्य तरीके से निकल गई। कार्यक्रम में कासिमपुर खेड़ी के लोगों ने कलश में अपने गांव की माटी और चावल समर्पित...

September 20, 2023 8:38 PM

views 36

आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में एकात्म धाम के में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा का अनावरण वैदिक रीति के साथ देश के प्रमुख साधु-संतों की उपस्थिति में कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इस बीच यहां प्रतिदिन देश के विख्यात साधु-संतों द्वारा वैदिक रीति के पूजन तथा 21 कुण्डीय ...

September 20, 2023 8:26 PM

views 39

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में दूसरे दौर की जी-20 समिट की बैठकें कल से प्रारंभ

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में दूसरे दौर की जी-20 समिट की बैठकें कल से प्रारंभ हो रही हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। यहां विदेशी मेहमान पहुंचने का सिलसिला जारी है। छतरपुर कलेक्टर संदीप जी.आर ने बताया कि 20 देशों के 55 प्रतिनिधि जी-20 समिट में शामिल होंगे। 21 सितंबर को खजुर...