नवम्बर 2, 2026 5:20 अपराह्न

printer

पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, आज AQI 530 दर्ज हुआ

पाकिस्तान का लाहौर आज दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक-530 दर्ज किया गया, जबकि पीएम-2.5 का स्तर बढ़कर 343 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया। आईक्यूएयर की वैश्विक रैंकिंग के अनुसार, आज सुबह 9 से 10 बजे के बीच लाहौर प्रदूषित शहरों की सूची में पहले स्थान पर रहा। मिस्र की राजधानी काहिरा 226 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर रही। लाहौर के अलावा, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कई अन्य शहर भी देश के सबसे प्रदूषित शहरी केंद्रों में शामिल रहे।