अक्टूबर 30, 2026 12:41 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: जालौन जिले में मादक पदार्थ की बड़ी अवैध प्रयोगशाला का भंडाफोड़

राजस्व खुफिया निदेशालय-डीआरआई ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एक गांव में चल रही मादक पदार्थ बनाने की बड़ी अवैध प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में लगभग 1100 किलोग्राम मादक पदार्थ और उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले रसायन तथा उपकरण जब्त किए गए हैं। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। परिसर की तलाशी के दौरान सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की  प्रयोगशाला का पता चला। वहां से लगभग 184 किलोग्राम अर्धनिर्मित मादक पदार्थ और करीब 582 किलोग्राम रसायन तथा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए।