यमन में सरकारी बलों ने आज बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास हूती ठिकानों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई शुरू की। सरकारी अधिकारियों के अनुसार, सरकारी बलों ने ताइज प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी धुबाब इलाके में आगे बढ़ते हुए कई हूती ठिकानों पर कब्जा कर लिया और हूती लड़ाकों तक पहुंचने वाले एक आपूर्ति मार्ग को भी रोक दिया। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब हूती विद्रोहियों ने दक्षिण-पश्चिमी यमन में कुछ और इलाकों पर कब्जा करने का दावा किया था।
सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के समर्थन में करीब 100 लड़ाकू विमान अभियान में शामिल हैं। हालांकि, हूती समर्थित अलमासिराह टीवी ने धुबाब की ओर सैन्य प्रगति की खबरों को खारिज किया है।