सितम्बर 14, 2026 3:14 अपराह्न

printer

यमन: हौसी विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर में द्वीपों पर कब्जा किया

यमन के हौसी विद्रोहियों ने दक्षिणी लाल सागर में स्थित कुछ और रणनीतिक द्वीपों पर कब्जा कर लिया है। यमन के अधिकारियों और हौसी प्रवक्ता के अनुसार, विद्रोहियों ने होर्मूज जलडमरूमध्य से 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित ग्रेटर हनीश और लेसर हनीश द्वीपों पर लड़ाकों को तैनात किया है।

सैकड़ों सरकारी सहयोगी बलों के द्वीपसमूह से पीछे हटने के बाद हौसी विद्राहियों ने इन द्वीपों पर कब्जा कर लिया। इन द्वीपों पर कब्जा पिछले सप्ताह विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब समर्थित यमन के सरकारी बलों से होर्मूज जलडमरूमध्य में स्थित बंदरगाह शहर मोखा और मयून द्वीप पर कब्जा करने के बाद हुआ है।