अक्टूबर 5, 2026 1:56 अपराह्न

printer

यमन सरकार ने हूती-नियंत्रित क्षेत्रों को वापस लेने के लिए सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की

अदन स्थित सबा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने शेष हूती-नियंत्रित क्षेत्रों को वापस लेने और पूरे देश में सत्ता बहाल करने के लिए सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति और राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष रशाद अल-अलीमी ने कहा कि सरकार ने तैयारी और तत्परता के चरण से “मुक्ति चरण” में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने सशस्त्र और सुरक्षा बलों तथा अन्य सैन्य टुकड़ियों को अभियान शुरू करने का निर्देश दिया।
 
एजेंसी के अनुसार, यमन की सेना ने आज तैज़ में कई मोर्चों पर हूती घुसपैठ के प्रयासों और हमलों को विफल करने के बाद बढ़त हासिल कर ली। 
 
इस बीच, सऊदी अरब ने भी यमन सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है। यमन में वैधता बहाल करने के लिए सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि गठबंधन यमन के सशस्त्र बलों और सरकार को पूर्ण समर्थन देना जारी रखेगा।