केरलम में बढ़ते तापमान के बीच, मौसम विभाग ने रविवार तक राज्य में भीषण गर्मी और उमस का येलो अलर्ट जारी किया है। केरलम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनता से गर्मी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। कई जिलों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है, जो सामान्य से लगभग दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भीषण गर्मी के कारण इस महीने राज्य में बिजली की खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।
News On AIR | अप्रैल 16, 2026 5:46 अपराह्न
केरलम में येलो अलर्ट, भीषण गर्मी-उमस के बीच तापमान 37°C तक पहुंचने की आशंका