जून 15, 2026 5:50 पूर्वाह्न

printer

विश्व वायु दिवस आज मनाया जा रहा है, पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर

आज विश्‍व वायु दिवस मनाया जा रहा है। पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में इसकी भूमिका रेखांकित करने के लिये हर वर्ष 15 जून को यह दिवस मनाया जाता है। भारत आज गोवा में विश्‍व वायु दिवस 2026 सम्‍मेलन की मेजबानी करेगा। इस वर्ष की थीम है- पवन ऊर्जा: महत्वाकांक्षा से गतिशीलता की ओर।

सम्मेलन में सरकार, नियामकों, विकासकर्ताओं, निर्माताओं और विशेषज्ञों के साथ पूर्ण सत्र और पैनल चर्चाएँ आयोजित की जाएंगी। विचार विमर्श का उद्देश्य है -कार्यान्वयन में तेजी और सुधार लाने और घरेलू क्षमता बढ़ाने के लिए व्यावहारिक उपायों पर निर्णय लेना। यह सम्मेलन भारत की पवन ऊर्जा यात्रा के अगले चरण की प्रमुख प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट करेगा। इस दौरान ‘वैश्विक बाजारों के लिए भारत के पवन टरबाइन निर्यात को बढ़ावा देने संबधी रिपोर्ट भी जारी की जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला