भारत समेत दुनियाभर में आज विश्व गैंडा दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गैंडों की पांच शेष प्रजातियों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष का विषय है- पांच शेष गैंडों की प्रजातियों को संरक्षित रखें। इसके अंतर्गत गैंडों के प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा, शिकार रोकने और गैंडों के सींगों के अवैध व्यापार पर नकेल कसने का आह्वान किया जा रहा है। आज जंगलों में केवल लगभग 27,000 गैंडें हैं जबकि एक शताब्दी पहले लगभग पांच लाख गैंडे थे।
भारत में एक सींग वाले गैंडे पाए जाते हैं। इनकी संख्या भारत और नेपाल में लगभग 200 से बढ़कर करीब 4,000 हो गई है। पश्चिम बंगाल में आज विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर अलीपुर द्वार के नीलपाड़ा मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।