अक्टूबर 7, 2026 1:42 अपराह्न

printer

विश्व कपास दिवस 2026 : खुशहाली के लिए कपास – व्यापार, बदलाव और साझेदारी के माध्यम समृद्धि का निर्माण

आज विश्व कपास दिवस है। इस दिवस का उद्देश्य कपास के वैश्विक आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व को उजागर करना है। इस वर्ष का विषय है- खुशहाली के लिए कपास – व्यापार, बदलाव और साझेदारी के माध्यम समृद्धि का निर्माण। वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने वीडियो संदेश में कपास क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस खेतों में कपास उगाने वाले किसानों के योगदान को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि कपास की खेती से कताई मिलों, जिनिंग इकाइयों, कपड़ा निर्माण और परिधान कारखानों सहित पूरी मूल्य श्रृंखला में रोजगार के अवसर सृजित होते हैं। श्री सिंह ने कहा कि देश में 60 लाख किसान कपास की खेती से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हथकरघा उद्योग से बड़ी संख्या में छोटे उद्यम जुड़े हुए हैं, जो विदेशों में भी अपने उत्पादों का निर्यात करते हैं।