अप्रैल 8, 2026 1:58 अपराह्न

printer

गगनयान मिशन का कार्य सुचारू रूप से जारी, उचित समय पर होगी कार्यक्रम की घोषणा: इसरो अध्यक्ष

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि मानव रहित गगनयान मिशन से संबंधित सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं और कार्यक्रम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। आज बेंगलुरु में स्मार्ट और सतत अंतरिक्ष मिशन प्रबंधन पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत करते हुए इसरो प्रमुख ने कहा कि पहले मानव रहित मिशन की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि रॉकेट के लिए क्रायोजेनिक इंजन की खरीद या विकास पर चर्चा चल रही है। सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष मिशनों की सफलता में अंतरिक्ष यान मिशन संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।