महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कोंकण जिले के सिंधुदुर्ग में सावंतवाड़ी रोड के बीच आज एक नई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा। सेंट्रल रेलवे ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में सी.एस.एम.टी. से इस पहली सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से समारोह में शामिल होंगे। यह विशेष ट्रेन सी.एस.एम.टी. से दोपहर बारह बजकर पचास मिनट पर प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 2 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।