अक्टूबर 29, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

महिला क्रिकेट: भारत ने तीसरे एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीती

महिला क्रिकेट में भारत ने तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला तीन-शून्य से जीता। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 17 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। भारत की ओर से प्रतिका रावल सर्वाधिक 59 रन बनाकर नाबाद रही। शेफाली वर्मा ने भी नाबाद 51 रन की पारी खेली।

इससे पहले, जिम्बाब्वे की टीम 39 ओवर और 5 गेंद में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से वैष्णवी शर्मा ने पांच और क्रांति गौड़ तथा सयाली सतघरे को दो-दो विकेट लिये। वैष्णवी शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच और प्रतिका रावल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।