अक्टूबर 29, 2026 1:59 अपराह्न

printer

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदला, आज इसके और कमजोर होने की संभावना

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर तेलंगाना के इलाकों में कमजोर होकर ‘डीप डिप्रेशन’ (गहरे दबाव का क्षेत्र) में बदल गया है। यह दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर केंद्रित है और इसी क्षेत्र में लगभग उत्तर की ओर आगे बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार इसके लगभग उत्तर की ओर बढ़ते रहने और आज शाम तक उत्तरी छत्तीसगढ़ तथा उससे सटे उत्तर-पश्चिमी ओडिशा के ऊपर एक ‘वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ (स्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र) में तब्दील होकर और कमजोर हो जाने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के इलाकों में व्यापक बारिश हुई है।