विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट में कल रात लंदन में 21 वर्षीय लिंडा नोस्कोवा ने चेक गणराज्य की करोलिना मुकोआ को 6-2, 5-7, 6-3 से हराकर महिला सिंग्ल्स का खिताब जीत लिया। नोस्कोआ पिछले चार वर्षों में यह खिताब जीतने वाली चेक गणराज्य की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में मारकेटा वोन्ड्रोसोवा और 2024 में बारबोरा क्रेजिस्कोवा ने यह टूर्नामेंट जीता था।
इस बीच, पुरूष सिंग्ल्स के फाइनल में आज विश्व के नम्बर एक खिलाडी यानिक सिनर का मुकाबला जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरे से होगा। यह मैच भारतीय समयनुसार आज रात 8:30 बजे से खेला जाएगा।
सिनर ने सेमीफाइनल में नौ बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराया था। जबकि, ज्वेरे ने ब्रिटेन के आर्थर फैरी को हराकर फाइनल में जगह बनायी थी।
महिला डबल्स के फाइनल में आज 10वीं वरीयता प्राप्त चीन की गुओ हान्यू और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लाडेनोविच की जोड़ी का मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त कनाडा की गेब्रियला डाब्रोवस्की और ब्राजील की लुईसा स्टेफिनी की जोड़ी से होगा। यह मैच शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।