जुलाई 9, 2026 8:55 अपराह्न

printer

सीबीआई और डीआरआई संयुक्त अभियान में वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और राजस्व खुफिया निदेशालय-(डीआरआई) ने संयुक्त अभियान में वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह संयुक्त कार्रवाई महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कई स्थानों पर की गई, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत संरक्षित वन्यजीवों के व्यापार में शामिल एक अंतर्राज्यीय अपराध सिंडिकेट के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर आधारित थी।

अभियान के दौरान स्टार कछुए, मिस्र के गिद्ध और शिकरा पक्षी सहित 53 संरक्षित जानवरों और पक्षियों को बरामद किया है। सीबीआई ने इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और तीन आरोपियों को मुंबई से और तीन को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। यह संयुक्त कार्रवाई वन्यजीव तस्करी नेटवर्क को बाधित करने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम को सक्रिय रूप से लागू करने के लिए दोनों कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच सहयोग को दर्शाती है।