विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एधनॉम घेब्रियासिस ने मजबूत स्वास्थ्य सहयोग नवाचार, लचीलापन और सतत वित्तीय व्यवस्था का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. टेड्रोस ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का विषय सीधे तौर पर वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ा था। उन्होंने देशों से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा निगरानी, चेतावनी प्रणाली और स्थानीय उत्पादन को मजबूत करने का आग्रह किया। नवाचार के बारे में उन्होंने विज्ञान, डिजिटल स्वास्थ्य और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यापक उपयोग का आह्वान किया, जिससे समाज के सभी वर्गों तक उनके फायदे पहुंच सकें। डॉ. टेड्रोस ने सतत स्वास्थ्य वित्तीय व्यवस्था और एक मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य संरचना का आग्रह किया। उन्होंने ब्रिक्स नेताओं से समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने, जवाबदेही और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने को कहा।
News On AIR | सितम्बर 14, 2026 1:02 अपराह्न
WHO के महानिदेशक ने मजबूत स्वास्थ्य सहयोग, नवाचार, लचीलापन और सतत वित्तीय व्यवस्था का आह्वान किया