राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इस महीने 60 नवजात शिशुओं की मौत की खबर पर जारी किया गया है।
मीडिया की खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा है कि यदि खबर में दी गई जानकारी सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 60 में से 44 नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अन्य चिकित्सा केंद्रों से मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया था।